EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमंत धाम हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 45 66
    14 May 2026 10:57 AM



फ़ास्ट  न्यूज़ इंडिया 

 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार। सरदानगर क्षेत्र स्थित श्री श्री हनुमंत धाम हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर के समय महिला मंडल द्वारा भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में सराबोर नजर आए। भजन संध्या में भजन गायक कलाकार पवन सिंह ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच हलवा, चना एवं लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रमा निवास पांडेय, पुजारी राधेश्याम दुबे, पवन सिंह, विवेक दूबे, कृपाशंकर शुक्ल, पिंटू राय, धीरज पांडेय, दीनानाथ मोदनवाल, कृष्णगोपाल ओझा, पिंटू प्रजापति, नेकीराम शर्मा, विनोद सिंह, रामलखन यादव सहित क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना