फास्ट न्यूज़ इंडिया | वाराणसी
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने लॉन्च की नई होम अप्लायंसेज रेंज, फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर्स और एआई वॉशिंग मशीनें शामिल
वाराणसी। LG Electronics India ने वर्ष 2026 के लिए अपने नए होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने किफायती-प्रीमियम और प्रीमियम श्रेणी में नई रेंज पेश करते हुए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर्स, एआई डीडी वॉशिंग मशीनें और बिल्कुल नई ‘एसेंशियल सीरीज’ को बाजार में उतारा है। कंपनी के अनुसार नई रेंज को भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें आधुनिक डिजाइन, बेहतर तकनीक और किफायती विकल्पों का विशेष ध्यान रखा गया है।
भारत एलजी के लिए महत्वपूर्ण बाजार : होंग जू जीयोन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर Hong Ju Jeon ने कहा कि भारत कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल कारोबार बढ़ाना नहीं, बल्कि भारतीय जीवनशैली के अनुरूप तकनीक उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि ‘एसेंशियल सीरीज’ और प्रीमियम उत्पादों के विस्तार के माध्यम से कंपनी हर बजट और वर्ग के ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रही है। साथ ही कंपनी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर इंडिया’ की प्रतिबद्धता को भी मजबूत कर रही है।
22 देशों में होगा निर्यात
कंपनी ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही से ‘एसेंशियल सीरीज’ का निर्यात भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे उत्पाद एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों में भेजे जाएंगे।
देशभर में उपलब्ध होंगे नए उत्पाद
एलजी होम अप्लायंसेज की नई श्रृंखला देशभर में एलजी ब्रांड स्टोर्स, मल्टी-ब्रांड रिटेल आउटलेट्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी।
✍️ रिपोर्ट: रविन्द्र गुप्ता
