फोटों, प्रमोद तिवारी
फ़ोटो, आराधना मिश्रा मोना
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज गुरूवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर आयेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी आज गुरूवार को साढ़े ग्यारह बजे ननौती व मंगापुर तथा अठेहा एवं सांगीपुर मे लोगों से मुलाकात करेंगे। दिन में साढ़े तीन बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह नगर पंचायत के सांगीपुर व मनीपुर तथा बेलहा में आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। सायं पांच बजे वह संग्रामगढ़ के सरयू इन्द्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होंगे। अगले दिन शुक्रवार को दिन में ग्यारह बजे सांसद प्रमोद तिवारी विधायक मोना की मौजूदगी में लालगंज कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस संगठन की कार्यशाला में शामिल होंगे। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना आज गुरूवार को प्रातः साढ़े दस बजे अगई तथा राहाटीकर, आमीशंकरपुर, गोड़वा, पूरे कालूराम में लोगों से मुलाकात करेंगी। अगले दिन शुक्रवार को विधायक मोना सायं सवा चार बजे पूरे ब्रम्हचारी लखहरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

