EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना सराय ममरेज में द होमलेस फाउंडेशन द्वारा जनसेवा हेतु महत्वपूर्ण सहयोग
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    13 May 2026 13:06 PM



  • प्रयागराज में पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु वाटर प्यूरीफायर और फ्रिज भेंट
  • द होमलेस फाउंडेशन ने थाना सराय ममरेज में किया जनसेवा कार्य
  • शशांक सिंह ने पुलिस और आमजन के लिए उपलब्ध कराई सुविधाएं
  • थाना परिसर में अब मिलेगा स्वच्छ पेयजल और राहत
  • समाजसेवा में सक्रिय द होमलेस फाउंडेशन की सराहनीय पहल
  • प्रयागराज पुलिस ने संस्था और ट्रस्टी का जताया आभार

 

 

यूपी के  प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है जहाँ पुलिसकर्मियों एवं आमजन की सुविधा हेतु वाटर प्यूरीफायर, कूलर एवं फ्रिज किए भेंट   सामाजिक सेवा, मानव कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था द होमलेस फाउंडेशन, मुंबई द्वारा आज थाना सराय ममरेज, प्रयागराज में जनहित एवं पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। संस्था के ट्रस्टी शशांक सिंह द्वारा थाना परिसर में 02 वाटर प्यूरीफायर, 01 कूलर एवं 01 फ्रिज भेंट किया गया, जिससे थाना परिसर में कार्यरत पुलिसकर्मियों एवं वहां आने वाले आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने संस्था द्वारा किए गए इस सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सहयोग न केवल पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण को बेहतर बनाएगा, बल्कि थाना परिसर में आने वाले आमजन को भी राहत एवं सुविधा प्रदान करेगा।

द होमलेस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था विशेष रूप से शिक्षा सहायता, वृद्धजन सहयोग, भोजन वितरण, स्वास्थ्य एवं मेडिकल सहायता जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सेवा कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब एवं असहाय लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम, जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता, बुजुर्गों के लिए सहयोग एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती रही है।

संस्था का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना एवं मानवता की सेवा को मजबूत करना है। द होमलेस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं।

थाना सराय ममरेज पुलिस परिवार ने द होमलेस फाउंडेशन एवं ट्रस्टी शशांक सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सफल सामाजिक कार्यों की मंगलकामना की। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे । यह थी प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260513130425823238234.mp4



Subscriber

188702

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना