-
- 30 फुट का रास्ता सिमटकर हुआ मात्र दो फीट
- फुटपाथ दुकानों से हर माह हजारों की अवैध वसूली
- चाट-पकौड़ी और गन्ने के रस की दुकानों से बढ़ी परेशानी
- राहगीरों और दोपहिया चालकों को हो रही भारी दिक्कत
- नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के दिए संकेत
मध्य प्रदेश के बानमोर कस्बे की सिंधिया मार्केट तथा न्यू मार्केट के दुकानदारों द्वारा अपनी अपनी दुकानों के आगे दुकानै लगवा कर 30 फुट के आम रास्ते की सरकारी जमीन का फुटपाथियौ से अवैध वसूली कर हर माह हजारों रुपए वसूले जा रहे हैं। आम रास्ते में दुकानों के लगने से आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बिदित हुआ है कि पुलिस प्रशासन तथा नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी के कारण स्थानीय न्यू मार्केट तथा सिंधिया मार्केट के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के आगे 30 फुट की सरकारी जमीन पर चाट पकोड़ो तथा गन्ने के रस की दुकानै लगवा रखी हैं जिनसे हर माह हजारों रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। यही नहीं दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानों के आगे 30 फुट की सरकारी जमीन पर अपने अपने सामान को फैला कर सजा रखा है। जिससे 30 फुट की सरकारी जगह मात्र दो फीट की रह गई है जिस कारण पैदल चलने वाले हैं तथा दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में नगर परिषद सीएमओ नरेश सैमिल का कहना है कि वे शीघ्र ही परिषद की टीम को लेकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेंगे। यह थी शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260513095912539878045.mp4
20260513095941874517862.mp4
