EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया नर्सों का सम्मान
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    12 May 2026 19:31 PM



अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों नर्सों का अंगवस्त्र पहनाकर किया अभिनंदन

वाराणसी । आज दिनांक 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी में कार्यरत दर्जनों नर्सों को सम्मानित किया गया । सभी नर्सिंग स्टाफ का क्षेत्रीय विधायक डा नीलकंठ तिवारी द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर विधायक ने तमाम नर्सों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मरीज़ अस्पताल में भर्ती होते है, तो नर्स के मातृत्व में ही इनका उपचार होता है । 

दवा के साथ साथ इनकी मेहनत, इनकी लगन और इनका मरीज़ों के प्रति जो वात्सल्य का भाव रहता है, वो इन मरीजों के इलाज़ में काफ़ी महत्वपूर्ण योगदान निभाता है । विधायक ने कहा आज अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आप सभी का अभिनंदन कर ख़ुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ ।

इस अवसर पर मंडलीय चिकित्सालय अधीक्षक डा ब्रजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, पार्षद संजय केशरी, इंद्रेश सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता एवं चिकित्सीय स्टाफ उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188702

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना