EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शंकराचार्य जी के सान्निध्य में गोरखपुर ने निकली गविष्ठी यात्रा कल पहुंचेगी काशी
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    12 May 2026 19:24 PM



काशी में विभिन्न स्थानों पर शंकराचार्य जी का होगा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

वाराणसी । परमाराध्य परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में गोरखपुर से निकली 81 दिवसीय गविष्ठी गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा कल 13.5.26 दिन बुधवार को मिर्जापुर से होते हुए काशी पहुंचेगी।गविष्ठी यात्रा के काशी पहुंचने पर समस्त विधानसभाओं में सनातनी जनता शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत अभिनंदन एवं वंदन करेगी।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि यह 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा प्रदेश के समस्त 503 विधानसभाओं में जाएगी।गर्मी के इस मौसम में गौभक्त शंकराचार्य जी महाराज द्वारा गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु एवं उनको राष्ट्र एवं राज्यमाता घोषित कराने हेतु निकाली जा रही इस यात्रा को सभी विधानसभाओं में काफी व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।एवं जनता शंकराचार्य जी के गौभक्ति एवं उनके द्वारा गौरक्षार्थ किए जा रहे तप का उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रही है।कल गविष्ठी यात्रा काशी में रोहनिया,कैंट,दक्षिणी,उत्तरी होते शिवपुर विधानसभा पहुंचेगी।शंकराचार्य जी शिवपुर विधानसभा में रात्रि विश्राम करेंगे।एवं अगले दिन गविष्ठी यात्रा अजगर,पिंडरा,सेवापुरी एवं भदोही होते हुए अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188702

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना