EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    12 May 2026 19:20 PM



वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 12 मई 2026 को महाप्रबंधक आशुतोष पन्त के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात समारोह में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सा कर्मियों ने कैंडिल लाइट के साथ शपथ ग्रहण किया ताकि वे समर्पण, सेवाभाव तथा मेहनत के साथ रोगियों की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें।

मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के विचार एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों को पूर्ण लगन के साथ मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार ने इस वर्ष के थीम "हमारी नर्से हमारा भविष्य- शसक्त नर्से जीवन बचाती हैं।" पर अपना विचार व्यक्त करते हुए नर्सों के प्रति सम्मान तथा आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में बेहतर स्वास्थ व्यवस्था के लिए नर्सों की योगदान का स्मरण करते हुए सभी को मरीजो की बेहतर देखभाल, दवाइयों का प्रबंधन तथा इमरजेंसी के दौरान पूर्ण लगन एवं सेवा भाव से कार्य करने का आहवाहन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा० मधुलिका सिंह,वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं फिजिशियन डॉक्टर एस के मौर्या, एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं फिजिशियन डा० मिन्हाज अहमद ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा० सौरभ सागर ने स्वरचित कविता का पाठ कर नर्सों के योगदान पर प्रकाश डाला।

डा० पूनम सिंह, प्रवक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने नर्सों के बेहतर वर्क लाइफ संतुलन पर ध्यान देते हुए, मजबूती से सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डा० विशाल मिश्रा, डा० सौरभ, डा० अब्दुल माबूद, डा० हिमांशु रंजन, डा० आरजू खर्रे, डा० अमित गुप्ता, डा० गौरव सिंह, डा० प्रेक्षा पाण्डेय तथा मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती चन्द्रकला राव, श्रीमती सीता कुमारी सिंह, श्रीमती कमला श्रीनिवाषन, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती अनीता चंद्रा, आरती, श्रीमती एलीश कुजूर, श्रीमती उषा जैसल, श्रीमती संजू लता गौतम, श्रीमती कंचन मणि, श्रीमती वर्षा शर्मा, परम हंश मीना, सुप्रिया, ज्योति सिन्हा, प्रीती, अनीता पटेल, दीपशिखा पटेल समेत बड़ी संख्या में चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188702

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना