EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? बरखेड़ा क्षेत्र में सनसनी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    12 May 2026 19:23 PM



मां के घर जाने निकला युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला, फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

पीलीभीीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गाजीपुर मुगल और खमरिया पंडरी गांव के बीच की है। राहगीरों और किसानों ने खेत में पेड़ से लटकता शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान माधोटांडा क्षेत्र के शाहगढ़ बंगला निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप अपनी मां के घर बरखेड़ा क्षेत्र जाने के लिए निकला था, लेकिन सुबह उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक के गले में उसकी ही शर्ट का फंदा कसा हुआ था। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल फोन मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार युवक की मौत करीब 7 से 8 घंटे पहले हुई बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ फील्ड यूनिट (फोरेंसिक टीम) को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। थाना अध्यक्ष बरखेड़ा प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188702

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना