फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा बड़की बारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अदालत पुत्र सीताराम निवासी धौरहरा बड़की बारी की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित के अनुसार 10 मई की शाम करीब पांच बजे गांव के ही दीपक कुमार, सीता और संध्या उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी नीतू कुमारी को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया।
आरोप है कि घटना के बाद जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
