EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत और शीतल जल
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 65 76
    12 May 2026 16:45 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार ।  ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में सेवा और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला। श्री श्री हनुमंत धाम सरैया, सरदारनगर में हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को मीठा शर्बत और शीतल जल वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष रमा निवास पाण्डेय ने कहा कि ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सेवा भाव से शर्बत, जल एवं भंडारे का आयोजन करने से भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची पूजा है और ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बढ़ता है।
इस अवसर पर पवन सिंह, आनंद राय, पिंटू राय, दयानंद पांडेय, रामाश्रय प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
वहीं दूसरी ओर श्री हनुमान मंदिर बेलहिया में भी समाजसेवी सूरज सिंह एवं मंदिर समिति के सहयोग से राहगीरों को मीठा शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम में पकित पांडेय, ओजस पांडेय, हर्षित, रामरक्षा, आयुष द्विवेदी सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूरे क्षेत्र में बड़े मंगल के अवसर पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने सेवा कार्य को सराहनीय पहल बताया। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188702

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना