- भिंड में भगवान परशुराम चल समारोह में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
- बाइक रैली और पैदल यात्रा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
- शहरभर में जगह-जगह हुआ प्रसाद, शरबत और ठंडे पानी का वितरण
- बड़े हनुमान मंदिर से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पहुंची मंदिर
- भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का लिया आशीर्वाद
- धर्म स्थापना और अधर्म के नाश का दिया गया संदेश
मध्य प्रदेश के भिंड में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाइक रैली और पैदल यात्रा निकालकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा शहर के बड़े हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जो मां बेटी चौराहा, बजरिया सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद, ठंडा पानी, शरबत और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया।
चल समारोह में शामिल भक्तों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अधर्म और पाप का नाश कर धर्म की स्थापना की थी।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु मौजूद रहे। देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट
विजुअल

20260512074937799321552.mp4
20260512074949249831867.mp4
20260512074957034211185.mp4
20260512075009915486270.mp4
20260512075029025485823.mp4
20260512075046001322026.mp4
20260512075059063721203.mp4
20260512075109589676772.mp4
20260512075116276187180.mp4
20260512075128128551315.mp4