EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुरैना में जहरीले पानी का कहर, प्रदूषित नदी का पानी पीने से 3 राष्ट्रीय पक्षी मोर और 2 गायों की मौत, हाईवे पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 54 65
    12 May 2026 02:49 AM



मुरैना में जहरीले पानी का कहर, प्रदूषित नदी का पानी पीने से 3 राष्ट्रीय पक्षी मोर और 2 गायों की मौत, हाईवे पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

मुरैना जिले की पहचान मोर के नाम से मशहूर हुई आज मोर की यह संख्या घट रही है 

प्रशासन चद्दर ओढ़ के सो रहा है 

 

मुरैना में एक बार फिर प्रदूषण का खौफनाक चेहरा सामने आया है। सांक नदी में टायर फैक्ट्री से छोड़े जा रहे कथित जहरीले पानी ने बेजुबानों की जान ले ली। प्रदूषित पानी पीने से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर और दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि टायर फैक्ट्री में एसटीपी प्लांट नहीं है और फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी सीधे सांक नदी में छोड़ा जा रहा है। इसी जहरीले पानी को पीने से मोरों और गायों की मौत हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और नेशनल हाईवे-44 पर मोरों के शव रखकर जोरदार चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मुरैना के अपर कलेक्टर अश्विन कुमार ने ग्रामीणों को समझाइश देकर प्रदर्शन शांत कराया। प्रशासन ने मृत मोरों और गायों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक फैक्ट्रियों का जहरीला पानी बेजुबान जानवरों और पर्यावरण की बलि लेता रहेगा? यह थी राजेश शिवहरे की रिपोट 

202605120228095913727.mp4

20260512023745743584242.mp4



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना