EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

302 हितग्राहियों को पानी और बिजली के लिए झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
Link
  • 151172418 - SHIV SHANKAR SHIVHARE 65 76
    12 May 2026 02:26 AM



  • बानमोर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव
  • सात दिन में एक बार टैंकर आने से लोगों में नाराजगी
  • बिजली नहीं होने पर आधा किलोमीटर दूर से खींच रहे तार
  • सीएमओ बोले— तीन माह में बनेगी पानी की टंकी, मिलेगा स्थायी समाधान
  • नगर परिषद ने नियमित टैंकर भेजने और कार्रवाई का दिया आश्वासन

 

 

बानमोर प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बामोर गांव की पहाड़ियां पर नगर परिषद द्वारा आवटित 302 हितग्राहियों के लिए तीन साल बीत जाने पर भी परिषद द्वारा पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाऐ अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे इस भीषण गर्मी के मौसम में हितग्राहियों को पीने के पानी तथा बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। मोहल्ला वासी सुरेश प्रजापति दिनेश जाटव कालीचरण प्रजापति तथा महिला मंगला देवी सरोज देवी तथा बैकुंठी बाई ने बताया है कि नगर परिषद द्वारा उन्हें 7 दिन के बाद टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उन्हें भारी परेशानीयौ का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला वासियों ने बताया है कि इस भीषण गर्मी के मौसम में रोजाना पानी के टैंकर ना आने से उन्हें ₹500 देकर टैंकर खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है ।आवासीय कॉलोनी में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें आधा किलोमीटर दूर मंडी में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से तार डालकर लाइट जलानी पड़ रही है बिजली कंपनी ने प्रकाश के नाम पर कॉलोनी में मात्र पांच खंबे लगाए हैं जिन पर अभी तक लाइन नहीं डाली गई है। इस बारे में नगर परिषद सीएमओ नरेश सैमिल का कहना है कि पानी की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है जो 3 माह तक पूरा होकर लोगों के घरौ में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिन लोगों ने शासन के पैसों का दुरुपयोग कर आवास नहीं बनाए हैं उनके खिलाफ मुरैना जिलाधीश के आदेश से कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष पति लक्ष्मण जाटव का कहना है कि प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में विद्युत मोटर की खराबी के कारण कुछ दिन से लेट पानी उपलब्ध हो रहा है । लेकिन अब नियमित टैंकर भेज कर पानी की समस्या का निदान कराया जाएगा। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट 

20260512022128395287054.mp4

20260512022129364421802.mp4

20260512022218447160204.mp4

20260512022247514700316.mp4

20260512022306655533708.mp4



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना