EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाटपचलाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही नाबालिग बच्ची को राजस्थान के जिला सवाई माधौपुर से सकुशल दस्तयाब कर किया परिजन के सुपुर्द
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    11 May 2026 19:14 PM



 

 फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन भाटपचलाना मप्र जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने व प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमति आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध क्रिया कलाप व महिला संबंधी अपराधो मे अपराधियो के विरुध्द कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य मे थाना भाटपचलाना के अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 137 (2) बी.एन.एस. मे अपहृता बालिका को जिला सवाई माधौपुर राजस्थान से सकुशल दस्तयाब किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 30.04.2026 को फरियादी ने थाना भाटपचलाना पर रिपोर्ट किया की मेरी नाबालिक लडकी बीना बताये घर से कही चली है। रिपोर्ट पर से थाना भाटपचलाना पर अपराध क्रमांक 179/2026 धारा- 137 (2) बी. एन. एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाई जाकर व मुखबीर सुचना व तकनीकी साक्ष्यो की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका को जिला सवाई माधौपुर राजस्थान से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। नाबालिक लडकी अपने पिता के डांटने के कारण नाराज होकर ट्रेन में बैठकर जिला सवाई माधौपुर राजस्थान चली गई थी तथा मजदुरी करने लगी थी जिसे सकुशल दस्तयाब कर परिजन को सुपुर्द किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी, सउनि राजीव सिंह चौहान, आरक्षक राजेश सोयल, आरक्षक जीवन जाट, आरक्षक मुकेश नागर, महिला आरक्षक मोनिका राव की सराहनीय भूमिका रही।

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन 

 



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना