EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डिस्ट्रिकट बार एसोसिएशन में चैंबर विवाद में एक गुट ने की फायरिंग
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    11 May 2026 19:09 PM



फ़ास्ट न्यूज इण्डिया यूपी बुलंदशहर। बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता और साले को गोली मार दी गई। दोनों के पैर में गोली लगी। दरअसल, चैंबर विवाद में एक गुट ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तो पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह का यह मामला जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का है। दोनों घायल वकील हैं और दूसरे पक्ष से चैंबर अलॉटमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि दूसरा पक्ष सुबह चैंबर का ताला तोड़ रहा था।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया-कचहरी परिसर में मारपीट और फायरिंग मामले में दो अधिवक्ता घायल हुए हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया-कचहरी परिसर में मारपीट और फायरिंग मामले में दो अधिवक्ता घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्ररहमान के पिता इमामुद्दीन और उनके साले रऊफ खान, जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। कोर्ट में चैंबर नंबर 272 को लेकर वकील इमामुद्दीन और बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव पवन निम के बीच विवाद चल रहा है।

अधिवक्ता इमामुद्दीन ने बताया- कोर्ट के एन ब्लॉक में चैंबर नंबर-272 पहले स्व. अधिवक्ता सलीम अख्तर का था। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें यह चैंबर अलॉट कराया था। जिला सत्र न्यायालय और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की लंबी प्रक्रिया के बाद यह चैंबर उन्हें अलॉट किया गया था। पर बार एसोसिएशन के
पूर्व सचिव पवन निम और उनके समर्थक इसका विरोध कर रहे थे।

सोमवार को अलॉटेड चैंबर के ताला तोड़ने की सूचना

जिलाध्यक्ष के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6.30 मिनट पर उनको सूचना मिली कि कुछ लोग उनके चैंबर का ताला तोड़ रहे हैं। वे अपने बेटे जियाउर्ररहमान (कांग्रेस जिलाध्यक्ष) के साले रउफ खान के साथ कचहरी पहुंचे। देखा तो पवन निम और उनके साथी मेरे चेंबर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

मैंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। जातिगत टिप्पणियों करते हुए मुझे और रउफ को एकजुट होकर पीटने लगे। पवन निम और उनके साथी अधिवक्ता सलेखचंद ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की,। एक गोली इमामुद्दीन के दायें पैर की जांघ में लगी, जबकि दूसरी रउफ खान के बायें पैर के घुटने के नीचे लगी। दोनों लहूलुहान होगए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कचहरी परिसर से फरार हो गए।

सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र राठौर पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने चैंबर सील किया - उधर, विवाद को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर में स्थित चैंबर नंबर 272 को सील कर दिया है। आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044740



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना