EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नकली पिस्टल, असली दहशत: सीएनजी के 'प्रेशर' पर बैंक मैनेजर ने सेल्समैन को धमकाया!
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    11 May 2026 19:01 PM





पेट्रोल पंप पर 'पिस्तौल' लहराने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार, जाँच में निकला महज एक 'लाइटर'।

पीलीभीत। पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएनजी भरवाने आए एक कार सवार ने मामूली विवाद में सेल्समैन पर 'पिस्तौल' तान दी। हथियार देख पंप कर्मियों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया, जिसके बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
घटना सुबह करीब 8 बजे की है। अर्टिगा कार (UP-25 DN-6593) से पहुंचे चालक ने सेल्समैन नंदपाल से गैस का प्रेशर पूछा। सेल्समैन ने 200 प्रेशर बताया, जबकि मशीन पर 190 प्रदर्शित हो रहा था। बस इसी 10 पॉइंट के अंतर पर कार सवार अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज पर उतारू हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार चालक ने गाड़ी से पिस्टलनुमा वस्तु निकाली और सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। उसने रसूख दिखाते हुए पंप का काम बंद करवाने की चेतावनी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जब बीच-बचाव किया, तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
थाना प्रभारी पवन पांडे ने पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) के रूप में हुई। आरोपी पीलीभीत की ब्लिस कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से दहशत फैलाने वाली वह वस्तु बरामद हुई, जो असल में पिस्टल के आकार का एक लाइटर निकली। पूरनपुर थाने में पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने पंप कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना