EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा एक्सप्रेसवे सड़क दुर्घटना में घालय हुए यात्रियों का हाल-चाल पूछने पहुंचे डीएम तथा एस.एस पी
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    11 May 2026 13:32 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। रात्रि में थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर कानपुर से लुधियाना जा रही एक बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गयी थी। बस में सवार 107 यात्रियों में से 06 यात्री घायल हो गये थे तथा एक यात्री अनुज पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम चूल्हा चुल्हा थाना हदगाऊ जनपद फतेहपुर उम्र 24 वर्ष की मृत्यु हो गयी। थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक अनुज उपरोक्त के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बदायूँ भेजा गया। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टर द्वारा घायलो को मेडिकल कॉलेज बदायूँ रेफर किया गया। 04 यात्री उपचार के बाद अपने गन्तव्य पर चले गये है एवं 02 यात्री उपचाराधीन है। जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा मेडिकल कॉलेज बदायूँ में जाकर उपचाराधीन यात्रियों से वार्ता कर हालचाल लिया गया तथा बेहतर इलाज हेतु ड्यूटीरत डॉक्टर व कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्दश दिये गये। रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना