फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी शाहजहांपुर।के तिलहर थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के घर में घुसकर गलत हरकत करने की कोशिश करने का आरोप लगा। परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी।बताया जा रहा है कि डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ लेकर तिलहर थाने पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन तिलहर पुलिस ने युवक को नाबालिग बताते हुए करीब पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा था तो पुलिस को विधिक कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन समझौते के जरिए मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया।ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई न होने से मनचलों के हौसले बढ़ सकते हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, इस पूरे मामले में तिलहर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट वीरेश कुमार151166236
