- मुण्डावर में पहली बार आयोजित हुई लेब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा
- कर्म विद्या मंदिर संस्थान में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई परीक्षा
- परीक्षार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की हुई सराहना
- BOARD OF OPEN SCHOOLING द्वारा अधिकृत केंद्र पर सफल आयोजन
- शिक्षा क्षेत्र में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त हुआ
राजस्थान के मुण्डावर (खैरथल-तिजारा)। हाल ही में BOARD OF OPEN SCHOOLING & SKILL EDUCATION द्वारा अधिकृत अध्ययन एवं परीक्षा केंद्र बनाए गए कर्म विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान, मुण्डावर में पहली बार आयोजित लेब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर अनुशासन, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए संस्थान प्रबंधन एवं स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद क्षेत्र में संस्थान की व्यवस्थाओं एवं कार्यशैली की सराहना की जा रही है। इससे भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस अवसर पर संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य जारी रहेंगे। यह थी संदीप यादव की रिपोट



20260510213848414132161.mp4