EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 56 76
    10 May 2026 18:42 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यावहारिक निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में कुल 11 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रथम दिवस पर 6 एवं द्वितीय दिवस पर 5 सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञ वक्ताओं ने संगठनात्मक कार्यशैली, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया उपयोग एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। द्वितीय दिवस के सातवें सत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री ने की। अष्टम सत्र में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने “कार्यक्रम विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति एवं संगठन विस्तार के महत्वपूर्ण गुर बताए। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक ने की। नवम सत्र में सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रबंधन विषय पर शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट के एचओडी तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के मीडिया पैनलिस्ट ने कार्यकर्ताओं को आधुनिक मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा नेत्री ने की। दशम सत्र में जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए संगठनात्मक कार्यों के महत्व को समझाया। समापन सत्र में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं स्थायी कार्यक्रम” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही विजय का आधार है। समापन अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की सफलता के लिए जिला इकाई को बधाई दी तथा सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना