Vijay Swearing-In Live: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है।
विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी शपथ ली, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल होगी।
इससे पहले राज्यपाल ने विजय को यह भी निर्देश दिया था कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई।
'उन्हें हर रोज एक हिट फिल्म देनी होगी', विजय के सीएम बनने पर बोली बीजेपी
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैं तमिलनाडु की जनता और विजय को तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ लेने पर दिल से बधाई देना चाहता हूं। उनके सामने एक बहुत बड़ी और मुश्किल जिम्मेदारी है और इसलिए यह जरूरी है कि फिल्मों की दुनिया के उलट, यहां उन्हें हर रोजं एक ‘हिट’ देनी होगी।”
10 May 202610:46:07 AM
Vijay Swearing-In Live: तमिलनाडु के मंत्रियों ने भी ली शपथ
टीवीके नेता एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोत्तैयान, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, एस कीर्तना और डॉ. टी.के. प्रभु ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
10 May 202610:30:27 AM
Vijay Swearing-In Live: सीएम पद की शपथ लेने के बाद विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ का किया अभिनंदन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।
10 May 202610:28:36 AM
Vijay Swearing-In Live: शपथ लेते वक्त भाषण देने लगे विजय तो राज्यपाल ने टोका
शपथ लेते समय विजय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे, इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है।
10 May 202610:24:38 AM
Vijay Swearing-In Live: सी. जोसेफ विजय ने ली तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ
तमिलागा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
10 May 202610:24:54 AM
Vijay Swearing-In Live: विजय ने राज्यपाल का किया स्वागत
टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्वागत किया।
10 May 202610:25:09 AM
Vijay Swearing-In Live: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्र भी पहुंचे
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन मौजूद हैं।
10 May 202610:01:51 AM
अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी पहुंची जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
अभिनेत्री तृषा कृष्णन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद हैं, जहां कुछ ही देर में टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
10 May 202610:02:06 AM
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। कुछ ही देर में टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
10 May 20269:45:11 AM
तमिलनाडु के राज्यपाल लोक भवन से रवाना
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लोक भवन से रवाना हो गए हैं।
10 May 202610:02:25 AM
शपथ ग्रहण के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विजय
टीवीके प्रमुख विजय शपथ ग्रहण के लिए चेन्नई के जवाहललाल नेहरू स्टेडियम पहुंच चुके हैं।
10 May 20269:21:55 AM
'देखेंगे कि विजय राज्य कैसे चलाते हैं', बोले DMK नेता TKS एलंगोवन
डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने रविवार को कहा कि यह देखना बाकी है कि टीवीके प्रमुख विजय के नेतृत्व में नई सरकार कैसे काम करती है और अपने वादे कैसे पूरे करती है।
10 May 20268:49:40 AM
विपक्ष के नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को चेन्नई में तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
10 May 20268:46:25 AM
'क्षितिज पर एक नया सितारा', तमिलनाडु के CM के तौर पर शपथ लेने से पहले अभिषेक मनु सिंघवी ने की विजय की तारीफ
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की तारीफ की। उन्होंने विजय को "तमिलनाडु के क्षितिज पर एक नया, दमदार सितारा" बताया और यह भरोसा जताया कि "अभी तो सबसे बेहतरीन आना बाकी है।"
10 May 20268:44:27 AM
'बहुत खुश', TVK प्रमुख के शपथ ग्रहण से पहले विजय के माता-पिता ने जताई खुशी
विजय के पिता और निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह उस पल का आनंद लेंगे, जब उनका बेटा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगा।
10 May 20268:11:17 AM
'तमिलनाडु बदलाव, नई उम्मीद की ओर देख रहा है', मणिकम टैगोर ने विजय को सीएम-नामित किए जाने पर क्या कहा?
कांग्रेस सांसद मानिकम टैगोर ने शनिवार को तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री और 'तमिलगा वेट्री कझगम' के नेता विजय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राज्य को बदलाव और नई उम्मीद की आस है।
10 May 20268:08:58 AM
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक पर पाबंदियां लागू
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक पर पाबंदियां लागू दिख रही हैं, जहां शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है।हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की गई थी फिर भी जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम की ओर जाने वाली लगभग सभी सड़कें आम जनता के लिए बंद हैं और केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है।
10 May 20268:07:39 AM
'स्टालिन के सहयोग से बनने जा रहे सीएम', डीएमके प्रवक्ता ने कही बड़ी बात
डीएमके प्रवक्ता सरवनन ने आगे कहा, "तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई। वे डीएमके के सहयोगियों की मदद से मुख्यमंत्री बन पाए हैं। हमारे नेता एमके स्टालिन कोई संवैधानिक संकट नहीं चाहते और उन्होंने व्यापक विचार-विमर्श के बाद सहयोगियों को (टीवीके के साथ हाथ मिलाने के लिए) राजी किया।"
10 May 20268:03:37 AM
'आज हमारे लिए बड़ा दिन', विजय की शपथ से पहले बोलीं टीवीके विधायक
शिवकाशी निर्वाचन क्षेत्र से टीवीके की नवनिर्वाचित विधायक एस. कीर्तना ने कहा, "आज तमिलनाडु और राज्य की जनता के लिए एक बड़ा दिन है। यह वही पल है जिसका इंतजार हर कोई कर रहा था।"
10 May 20268:00:14 AM
'एमके स्टालिन ने सहयोगियों को राजी किया', DMK ने बताया कि विजय को बहुमत कैसे मिला?
डीएमके के प्रवक्ता ए. सरवनन ने बताया कि अभिनेता से राजनेता बने विजय को तमिलनाडु के सर्वोच्च पद पर आसीन किया जाएगा। यह तब संभव हुआ जब निवर्तमान मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख एम.के. स्टालिन ने अपने सहयोगी दलों को 'तमिलगा वेट्री कड़गम' (TVK) के साथ हाथ मिलाने के लिए राजी कर लिया।
