EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन - डॉ नीरज त्रिपाठी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    09 May 2026 20:03 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ की मासिक बैठक जिला कार्यालय प्रतापगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर उनके स्थान पर सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में व्याप्त अनियमितताओं, अव्यवस्थाओं एवं मरीजों को हो रही परेशानियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही बड़े पैमाने पर मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ का घेराव कर जनता की आवाज बुलंद की जाएगी। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने कहा,“कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों में सक्रिय नहीं हैं, उनकी जगह मेहनती और जनता के बीच काम करने वाले साथियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में हो रही अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष करेगी। मरीजों की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।” मासिक बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी, अनिल मौर्या, जिला उपाध्यक्ष आर पी वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष रामरतन तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे,जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, जिला सचिव केके शुक्ला, जिला सचिव धर्मराज सिंह,अंजनी पाण्डेय, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, मोहम्मद इदरीसी, रविंद्र मिश्रा,सुभाष तिवारी, मो फरीद, मो.आलम, देवमणि पांडे, नूर आलम आदि उपस्तिथ रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना