EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

10 अप्रैल को हुई बंदी की मृत्यु के मामले में अपर जिला मजिस्ट्रेट करेंगे जांच
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    09 May 2026 19:57 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला प्रशासन ने जिला कारागार प्रतापगढ़ में विचाराधीन बंदी दीपक उर्फ राहुल पुत्र सत्ती प्रसाद की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। बंदी की मृत्यु 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट आदित्य प्रजापति को मामले की जांच सौंपी गई है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं कारागार विभाग की गाइडलाइन के तहत की जा रही है। बंदी की मृत्यु से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी, साक्ष्य, शपथ-पत्र अथवा मौखिक या लिखित बयान हो तो वह कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। संबंधित व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से अपना पक्ष रख सकता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना