EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विलासगंज की सड़क बनी दलदल, नाला निर्माण न होने से लोगों का जीवन बेहाल
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    09 May 2026 19:52 PM



आगरा। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम विलासगंज नई आबादी में रेलवे लाइन के पास नाला निर्माण न होने से क्षेत्र की सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं। सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। समस्या की सूचना मिलने पर भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों की परेशानियों को गंभीरता से सुना।

 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहता है। हालत यह है कि पूरी सड़क कीचड़ और दलदल में बदल चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।

 

समस्या की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने आगरा मंडल आयुक्त नागेंद्र सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के पास नाला निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है और आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

मंडल आयुक्त नागेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे विलासगंज के लोगों को इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सकेगी।

 

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना