EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ समाज का संदेश
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    09 May 2026 19:44 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर, वाराणसी के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में आयोजित “वन वीक एक्टिविटी एवं डिसिप्लिन प्रोग्राम” के अंतिम दिवस पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं टीमवर्क के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में सामाजिक सेवा, नैतिक शिक्षा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। लईक आफताब 151166686



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना