EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुंबई से लौटे युवक की गंगा में डूबने से दर्दनाक मौत
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    09 May 2026 19:38 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित मारकंडेय महादेव कुटी घाट पर शनिवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान राजू कनौजिया (37) पुत्र घनश्याम कनौजिया निवासी ग्राम नयेपुर, पोस्ट बचौर, थाना फूलपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि राजू मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार सुबह ही अपने दोस्तों विकास यादव, दिनेश यादव और राकेश यादव के साथ मुंबई से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से सभी लोग दर्शन-पूजन और गंगा स्नान के लिए मारकंडेय महादेव मंदिर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों दोस्त गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राजू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही कैथी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक आठ वर्षीय पुत्री भी है। घटना के बाद पत्नी सुमन कनौजिया का रो-रोकर बुरा हाल है। लईक आफताब 151166686



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना