EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संगम लाल गुप्ता ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, प्रतापगढ़ में खुशी की लहर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 May 2026 19:15 PM



कोलकाता में बढ़ा प्रतापगढ़ का मान, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए संगम लाल गुप्ता

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, शपथ ग्रहण समारोह में दिखा संगम लाल गुप्ता का प्रभाव

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी कोलकाता/प्रतापगढ़। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत उस समय हुई जब कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हजारों समर्थकों और देशभर से पहुंचे भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस भव्य और ऐतिहासिक समारोह में प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता की उपस्थिति ने जिले का गौरव बढ़ा दिया। श्री गुप्ता को इस समारोह में विशेष आमंत्रण दिया गया था। समारोह के दौरान उनकी मौजूदगी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा का विषय बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए संगम लाल गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को चुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संघर्ष किया, कठिन परिस्थितियों में संगठन को मजबूत किया और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाया। यह जीत उसी समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में संगम लाल गुप्ता ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के रूप में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में राज्य की 177 विधानसभा सीटों पर ओबीसी समाज को जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर सम्मेलन, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रम चलाए गए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा को मिली सफलता में इन अभियानों की बड़ी भूमिका रही। प्रतापगढ़ में जैसे ही संगम लाल गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने और मुख्यमंत्री द्वारा विशेष सम्मान दिए जाने की खबर पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने कहा कि यह केवल संगम लाल गुप्ता का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे प्रतापगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय राजनीति में संगम लाल गुप्ता का बढ़ता प्रभाव प्रतापगढ़ के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और शीर्ष नेतृत्व का विश्वास आने वाले समय में उन्हें और बड़ी जिम्मेदारियां दिला सकता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना