EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रेलवे स्टेशन के पास महिला की हत्या करने वाला प्रेमी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 65 76
    09 May 2026 17:55 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
यूपी गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । छावनी रेलवे स्टेशन के पास महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने शनिवार की भोर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार भागने की फिराक में था। पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने के बाद कुसम्ही जंगल के पास घेराबंदी की गई, जहां उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजधारी यादव पुत्र रघुनाथ यादव निवासी बोधरवा, मैनागढ़, पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। वह गोरखपुर शहर के हुमायूंपुर इलाके में रहकर पापड़ फैक्ट्री में राजगीर मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है।
पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी बिहार भागने की तैयारी में है। इसी सूचना पर बिहार जाने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार तड़के कुसम्ही जंगल के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह जंगल की ओर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।
एसपी सिटी ने क्या कहा
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के चलते हत्या की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
तीन दिन बाद हुई महिला की पहचान
छावनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले महिला के शव की पहचान घटना के तीन दिन बाद हुई। मृतका की पहचान महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के अमहवा गांव निवासी बर्फी के रूप में की गई।
महिला के भाई भुलई चौहान ने एम्स थाने पहुंचकर फोटो और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि बर्फी की शादी रामपुर सिंदुरिया क्षेत्र में हुई थी। उसका पति मोतीचंद हैदराबाद में मजदूरी करता है। 4 मई की सुबह बर्फी अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह 
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजधारी यादव की मुलाकात महिला से एक परिचित के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसी दौरान महिला की किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को बिहार घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वापस लौटने के दौरान 5 मई की रात गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर उसने महिला की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।
घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना