EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगरा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    09 May 2026 17:45 PM



आगरा के खैरागढ़-कागारौल नगला कमाल मार्ग पर घंसपुरा तिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, नगला कमाल निवासी विपिन (25) अपने पिता श्यामवीर (50) के साथ पल्सर बाइक से नगला कमाल जा रहे थे। वहीं भवनपुरा (जगनेर) निवासी धर्मेंद्र (23) स्प्लेंडर बाइक से जगनेर की ओर जा रहा था।

घंसपुरा तिराहे के पास दोनों बाइकों की तेज भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना