EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दिनदहाड़े बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    09 May 2026 16:33 PM



फास्ट न्यूज इंडिया आलीराजपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो बाइक एवं वारदात में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक जप्त की है। आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया के निर्देश पर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर प्रदीप पटेल ने बताया कि फरियादी भादु पिता रेमसिंह तोमर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जिला अस्पताल के पीछे मुबारिक अहमद खान के मकान के सामने खड़ी उनकी HF DELUX बाइक क्रमांक MP69MC1240 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इसी प्रकार फरियादी रोबिन पिता राजू तिनक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कृष्णा सेठ के गोदाम के पास तिखी इमली क्षेत्र से उनकी होंडा साइन बाइक क्रमांक MP69ZB1062 चोरी हो गई है। दोनों मामलों में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 194/2026 एवं 195/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम उमराली में दबिश देकर पुलिस ने पारला पिता गुजरिया जमरा, सुपी पिता नानबु जमरा एवं लक्की पिता किशन जमरा, निवासी वाकनेरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी दिलु उर्फ दिलीप निवासी वाकनेरी के साथ मिलकर दिन में मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दोनों बाइक बरामद कर लीं तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी जप्त की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले, उपनिरीक्षक अजय वास्कले, सउनि अरुण राठौर, प्रधान आरक्षक प्रदीप, काली, दिलीप (सायबर) सहित आरक्षक गंगाराम, सुमित, उदयसिंह, प्रमोद, संदीप (सायबर), रविन्द्र, अकरम, जितेन्द्र एवं संतोष का सराहनीय योगदान रहा। पायल बघेल 151172231



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना