EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सूचना कार्यालय में मीडिया एवं समस्त स्टाफ की स्व-गणना की गई
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 54 65
    09 May 2026 16:27 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी /इटावा। जनपद इटावा में 09 मई, 2026- भारत सरकार की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं आवास गणना” के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत आज जिला सूचना कार्यालय, इटावा में मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना की गई। स्व-गणना अभियान नागरिकों को घर बैठे अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कराने की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ सूचनाओं की शुद्धता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। सभी जनपदवासी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें एवं निर्धारित समयावधि में अपनी स्व-गणना पूर्ण करें स्व-गणना के दौरान डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा द्वारा मीडिया कर्मियों एवं कार्यालय स्टाफ को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा ऑनलाइन विवरण भरने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। उक्त स्व-गणना के दौरान अन्य फील्ड ट्रेनर वरुण मिश्रा, आदेश सक्सेना, हरि शरण ओझा, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।  रिपोर्ट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 

 

 

 



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना