फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा। जनपद इटावा के कस्बा भरथना में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,भरथना की नियमित बैठक नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के आवास पर हुई जिसमें नगर में धड़ल्ले से बिक रहे एक्सपायरी व ख़राब गुणवत्ता वाले खाद्य/पेय पदार्थों के भीषण गर्मी में मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त कर नगर के व्यापारियों से अपील की जाती हैं कि वह कम गुणवत्ता/एक्सपायरी व खुले में खाद्य/पेय पदार्थों की बिक्री न करें अन्यथा शिकायत मिलने पर सम्बंधित विभाग को ज्ञापन देकर कार्यवाई की जाएगी,अंत में समस्त कार्यकर्ताओं को संगठन की डायरी का वितरण कर यात्रीहित में भरथना स्टेशन अधीक्षक श्री मनोज कुमार का प्लेटफार्म पर उचित प्रकाश व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया गया इस दौरान निशांत पोरवाल (एडवोकेट), आमित श्रीवास्तव, ब्रजेश पोरवाल, अनिल श्रीवास्तव,ई हिमांशु गुप्ता, रामप्रकाश पाल,आनंद प्रकाश कौशल, विष्णु राठौर, रामनरेश पोरवाल, शिवम गोस्वामी, बॉबी गुप्ता, रवि शर्मा, वृह्मप्रकाश श्रीवास्तव, शिवेंद्र भदौरिया (एडवोकेट), अविरल गुप्ता, रिषभ पोरवाल आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
