EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर: प्यार में कत्ल, फिर पुलिस का एनकाउंटर- महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    09 May 2026 10:22 AM



 

एम्स पुलिस ने महराजगंज की रहने वाली बर्फी देवी की हत्या कर शव छावनी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी को शनिवार भोर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और मृतका के मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बोधरवा मैनागढ़ निवासी राजधारी यादव के रूप में हुई है। वह गोरखपुर के हुमायूंपुर इलाके में स्थित एक पापड़ फैक्ट्री में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।
 एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि छह मई की सुबह छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था।
महिला के पेट और गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। जांच में मृतका की पहचान महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मोतीचंद की पत्नी बर्फी देवी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई भुलई चौहान ने राजधारी यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।

एसपी के मुताबिक शनिवार भोर में आरोपी की लोकेशन छावनी स्टेशन के पास मिली। इसके बाद एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, कीपैड मोबाइल, एंड्रायड मोबाइल फोन और मृतका के मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया है।

दूसरे से नजदीकी होने के शक में की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोरखपुर में काम करने के दौरान उसकी पहचान बर्फी देवी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। इसी बीच उसे शक हुआ कि बर्फी की नजदीकी किसी दूसरे व्यक्ति से बढ़ गई है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था
आरोपी ने बताया कि घटना से पहले वह बर्फी देवी को बिहार घुमाने ले गया था। वहां से लौटने के बाद छावनी स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले सुनसान रास्ते पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में उसने चाकू से हमला कर बर्फी देवी की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

पुलिस ने प्राथमिकी उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना