EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हण्डिया पी०जी० कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई उत्साहपूर्वक
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 65 65
    09 May 2026 07:43 AM



प्रयागराज । हण्डिया पी० जी० कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं में राष्ट्रीय चेतना के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० विवेक पाण्डेय जी ने की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. विवेक पाण्डेय जी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देशहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ० शैलेन्द्र कुमार यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि, उसके उद्देश्यों तथा सामाजिक उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक एवं प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन लेफ्टिनेंट डॉ० शिवम् वर्मा द्वारा किया गया। अपने संचालन के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की राष्ट्रीय एवं सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ० सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ० रतन्जय कुमार सिंह, डॉ० सोमेश नारायण सिंह, डॉ० शिव शंकर, डॉ० स्वांगी, श्री अनिल यादव सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना