EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दो सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    08 May 2026 22:03 PM



 दो सड़क हादसे: पिकअप-ट्रक भिड़ंत और ट्रेलर पलटने से चार घायल।
नवाबगंज /गोंडा___ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया।
पहली घटना थाना क्षेत्र लौव्वाबीरपुर गांव स्थित नवाबगंज-कर्नलगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे हुई। तरबगंज की ओर से नवाबगंज आ रही एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं।
हादसे में पिकअप चालक अंकित शुक्ला निवासी मिश्री पुरवा, जनपद बाराबंकी घायल हो गए। उनके साथ वाहन में सवार सचिन शुक्ला और अभिजीत शर्मा निवासी त्रिवेदीगंज, बाराबंकी को भी मामूली चोटें आईं। चालक अंकित शुक्ला ने बताया कि वह कस्बे में एक निजी कंपनी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। बताया गया कि ट्रक चालक बल्लीपुर गांव के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी घटना दत्तनगर गांव के राजाराम चौराहे के पास हुई, जहां गिट्टी लेकर लौट रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक सुभाष पाल (22) पुत्र शिवचंद निवासी लिलरा गाजीपुर, थाना फतेहपुर वाहन के अंदर फंस गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया। इस हादसे में ट्रेलर का खलासी शिवम बाल-बाल बच गया।
घायल चालक सुभाष पाल ने बताया कि वह रिंग रोड प्लांट से गिट्टी ढुलाई का काम करता है। गिट्टी खाली कर वापस लौटते समय वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना