फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन मप्र बड़नगर।* प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बड़नगर के अध्यक्ष एवं आर्याव्रत पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमा का जन्मदिवस मंगलवार को प्रेस क्लब कार्यालय पर जन-उत्सव के रूप में मनाया गया। सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, बिजली विभाग सहित समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, पार्षदगण, सरपंचगण, हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी, आमजन, इष्ट-मित्र एवं प्रेस क्लब के साथी पत्रकार बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने पुष्प मालाएं पहनाकर व साफा बांधकर विजय नीमा का आत्मीय स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी सुबह से देर रात तक बधाई संदेशों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था अर्पित नागर, प्रकाश राणावत एवं निखिलेश शर्मा ने संभाली। विजय नीमा ने कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर बड़नगर जैसी जगह से कई नेशनल खबरें निकालकर उन्हें राष्ट्रीय मुद्दा बनाया। जिन मुद्दों को आज तक कोई नहीं उठा पाया, उन मुद्दों को भी निडरता से उठाने का काम किया। बड़नगर से उज्जैन तक निडर, निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता की अमिट छाप छोड़ने वाले विजय नीमा कई पत्रकारों के प्रेरणा स्रोत हैं। जनता के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, पत्रकार हितों के लिए जिला स्तर पर संघर्ष करने एवं आमजन को न्याय व रोजगार दिलाने में सहयोग के कारण जिले के कई लोगों ने उनकी पत्रकारिता की सराहना की है। थक-हारकर न्याय की आस में पीड़ित आज भी प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचते हैं। विजय नीमा ने कहा कि कलम जनता की अमानत है और जीवनपर्यंत निष्पक्ष व जनहित की पत्रकारिता का संकल्प लिया। उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों व आमजन का आभार व्यक्त किया।
* प्रेस क्लब बड़नगर में जन्मदिन पर शुभकामनाएं स्वीकार करते विजय नीमा। साथ में एसडीएम, बिजली विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी।
फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन
