EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुल्तानपुर से चोरी हुआ ई-रिक्शा प्रतापगढ़ पुलिस ने किया बरामद, वाहन स्वामी को सौंपा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    08 May 2026 19:34 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी इंचार्ज जेल उप निरीक्षक प्रशान्त दूबे की टीम ने सुल्तानपुर जनपद से चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार 07/08 मई 2026 की मध्य रात्रि लगभग 02 बजे चौकी इंचार्ज जेल उप निरीक्षक प्रशान्त दूबे अपने हमराह कांस्टेबल मलखान एवं रि०आ० पंकज राय के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक ई-रिक्शा संख्या UP44CT 7316 संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा जब वाहन की तकनीकी माध्यमों से जांच की गई तो पता चला कि उक्त ई-रिक्शा 05 मई 2026 को जनपद सुल्तानपुर के गल्ला मंडी क्षेत्र से चोरी हुआ था, जिसके संबंध में वहां की पुलिस पहले से जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल वाहन स्वामी श्री मोहन विश्वकर्मा से संपर्क कर उन्हें चौकी बुलाया। आवश्यक दस्तावेजों एवं पहचान सत्यापन के बाद बरामद ई-रिक्शा को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपना चोरी हुआ वाहन वापस मिलने पर वाहन स्वामी ने प्रतापगढ़ पुलिस की तत्परता, कार्यकुशलता और ईमानदारी की सराहना की। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रशान्त दूबे, कांस्टेबल मलखान एवं रि०आ० पंकज राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना