फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान एक आरोपी को तमंचे व कारतूस के साथ धर दबोचा। दरोगा संजय यादव फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। तलाशी लेने पर आरोपी लालगंज कोतवाली के अनीस वर्मा पुत्र त्रिभुवन कुमार के पास से एक तमंचा व एक जीवित कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। आरोपी को दोपहर बाद जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
