फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार पाण्डेय के खिलाफ दो शिक्षिकाओं को स्कूल में बंधक बनाने, अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
आरोप है कि सहायक अध्यापक अजय कुमार पाण्डेय ने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका अपने कब्जे में ले ली और छुट्टी के समय स्कूल के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। इससे विद्यालय में मौजूद दो शिक्षिकाएं अंदर ही फंस गईं। बताया गया कि दोनों शिक्षिकाओं को करीब दो घंटे तक विद्यालय परिसर में रोके रखा गया।
घटना की सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाकर शिक्षिकाओं को बाहर निकाला। पीड़ित शिक्षिकाओं ने शिक्षक पर अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
