EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत-माधौटांडा मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बेकाबू कार
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 76
    08 May 2026 19:18 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

ग्रामीणों ने मसीहा बनकर बचाई चालक की जान, बाईपास पर घंटों लगा रहा जाम
पीलीभीत: पीलीभीत-माधौटांडा बाईपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते बचा। खटीमा बाईपास चौराहे के पास पीलीभीत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने की कोशिश में कार चालक ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ दिया। तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में उतरकर पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे घायल चालक को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चालक का उपचार जारी है, हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
दुर्घटना के बाद मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे बाईपास मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में स्थानीय लोगों और राहगीरों के सहयोग से रास्ता साफ कराया गया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरस्पीडिंग और भारी वाहनों की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और ट्रैफिक कंट्रोल की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर लगाम लग रिपोर्ट जियाउल हक़ खान*151173981



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना