EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी के नेतृत्व में बास्फोर बस्ती व मुसहर बस्ती में लगा चौपाल....
  • 151176333 - ARYAN SINGH 65 76
    08 May 2026 18:42 PM



गाजीपऱ मरदह । मरदह में मुसहर और डोम जाति के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एक विशेष 'नामांकन चौपाल' का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी के नेतृत्व में बांसफोर बस्ती में आयोजित इस चौपाल में 16 बच्चों का मौके पर ही नामांकन किया गया। यह आयोजन शैक्षिक सत्र 2026-27 में नामांकन वृद्धि और शत-प्रतिशत ठहराव सुनिश्चित करने के 'स्कूल चलो अभियान' का हिस्सा था।इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग, विशेषकर मुसहर और डोम जाति के उन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था, जिनका अब तक किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पाया था।पीएम श्री विद्यालय के अध्यापकों ने बस्ती के परिवारों से संपर्क कर शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान की। सर्वे के बाद कुल 16 बच्चों का चयन किया गया और उन्हें उनकी आयु के अनुसार विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। इनमें से 11 बच्चों का नामांकन बाल वाटिका में और 5 बच्चों का नामांकन कक्षा एक में हुआ।अभिभावकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है।साहनी ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्हें प्रतिदिन और नियमित रूप से स्कूल भेजें।इस नामांकन चौपाल के सफल आयोजन में पीएम श्री विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक माया सिंह, सहायक अध्यापक रजनी सिंह, राजीव सिंह, रविंद्र प्रसाद मौर्य और उपेंद्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रिपोर्ट -आर्यन सिंह  151176333



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना