EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साइबर सुरक्षा की अलख जगा रहे फ़िल्म निर्माता सावन चौहान
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 87
    08 May 2026 18:34 PM



आगरा। फ़िल्म निर्माता समाजसेवी सावन चौहान द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि को देखते हुए उन्होंने लोगों को सुरक्षित डिजिटल जीवन के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इसी उद्देश्य से वह साइबर खतरों पर आधारित एक महत्वपूर्ण शॉर्ट फिल्म भी बना चुके हैं, जिसे लोगों द्वारा सराहा गया है।

 

उनका मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, साइबर बुलिंग और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग डिजिटल दुनिया में सतर्क और सुरक्षित रह सकें। इसी क्रम में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सावन चौहान ने उपस्थित लोगों को तेजी से बढ़ रहे साइबर खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

 

उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, ओटीपी घोटाले, फिशिंग अटैक, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग जैसे मामलों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को अपने ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तुरंत शिकायत करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय भी बताए। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए कई व्यावहारिक सुझाव और निवारक रणनीतियाँ साझा कीं।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई, ताकि समय रहते सहायता प्राप्त कर नुकसान से बचा जा सके।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना