बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन
झुंझुनु, राजस्थान।
(सरपंच — लांबी अहीर, झुंझनु, राजस्थान) ने अपना जन्मदिन पंचायत के राजकीय विद्यालय की बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। बच्चों की प्यारी मुस्कान, मासूम खुशी और उत्साह ने इस खास दिन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गईं। नन्हे बच्चों की खिलखिलाहट और चेहरे पर दिख रही खुशी ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ ने भी इस अनूठी पहल की सराहना की। समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही के माध्यम से बच्चों के बीच प्रेम, अपनापन और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
“सच कहूँ तो असली खुशी वहीं मिली… जहाँ बच्चों की मुस्कान दिल से निकली।” ✨
रिपोर्ट:संदीप यादव, राजस्थान।

