EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गहलोत के जन्म दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम: गांधी जीवन दर्शन समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 2 3
    08 May 2026 18:27 PM



भरतपुर- महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक उमेश देवेंद्र शर्मा के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। सप्ताह के पंचम दिन गुरुवार को जिला युवा संयोजक डॉ. सौरभ शर्मा के नेतृत्व में 9, कृष्णा नगर पर निशुल्क चिकित्सा एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए डॉ. सौरभ शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान निशुल्क दवा व जांच की सौगात आमजन के लिए काबिले तारीफ थी। उसी भावना से आज फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया है। दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ शर्मा ने डेंटल मरीजों का उपचार किया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव शर्मा ने महिलाओं को परामर्श दिया। जिला सहसंयोजक डॉ. लोकपाल सिंह, वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट ने फिजियोथैरेपी के मरीजों को योगा एक्सरसाइज की सलाह दी। शिविर में जिला संयोजक उमेश देवेंद्र शर्मा, महिला जिला संयोजक रीना कौर, सीनियर एडवोकेट अभिषेक जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, सहदेव तोरा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना