EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी कचहरी विस्तार को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रशासन को दी चेतावनी, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र प्रदर्शन
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    08 May 2026 17:30 PM



वाराणसी में कचहरी विस्तार को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि छह मई 2026 को पूर्व में पारित प्रस्ताव के आधार पर बनारस क्लब वाराणसी के सामने कचहरी विस्तार की मांग को लेकर दोपहर तीन बजे से धरना प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन से मांग की गई कि बनारस क्लब, उद्यान विभाग और कमिश्नर बंगले की जमीन को तत्काल प्रभाव से खाली कराकर न्यायालय को सौंपा जाए ताकि कचहरी का विस्तार किया जा सके।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। अधिवक्ताओं ने आंदोलन को जनआंदोलन में बदलने की रणनीति भी तैयार की है, जिसमें सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुधांशु मिश्रा एडवोकेट ने किया। धरना-प्रदर्शन और सभा में शामिल प्रमुख अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं। सतीश कुमार यादव, सीए पाण्डेय (पूर्व अध्यक्ष), अमित उपाध्याय, सर्वेश मौर्य, विकास गुप्ता, मुन्नेलाल सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार पाठक (पूर्व महामंत्री), प्रभात सिंह चौहान (पूर्व महामंत्री), कमलेश सिंह यादव (पूर्व महामंत्री), नित्यानन्द राय (पूर्व महामंत्री), अखिलेश यादव, ज्ञानेंद्र शर्मा, रोहित मौर्य, मनीष तिवारी, मनीन्द्र उपाध्याय, संजय कुमार सिंह (सानू), सुनील दत्ता मिश्रा (पूर्व कोषाध्यक्ष), सौम्या चौबे, संजय पाण्डेय, उदय प्रताप नन्दी सिंह, मृदुल सिंह, आशुतोष मिश्रा, विशाल दुबे, आशीष सिंह, शिशिर सिंह, नागेश कुमार उपाध्याय, सत्य प्रकाश दुबे, अजय शंकर पाण्डेय।

चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए www.fastnewsindia.co पर विजिट करे या 9454194001 पर न्यूज़ लिखकर व्हाट्स ऐप करे

 



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना