फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस डायल 112 की 06 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।इस मौके पर SSP ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज और प्रभावी होगी। अब आम जनता को सहायता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और घटनास्थल पर पुलिस की पहुंच और भी तेजी से सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि डायल-112 सेवा प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जनसेवा योजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक कम समय में पुलिस सहायता पहुंचाना है। नई गाड़ियों के शामिल होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग भी मजबूत होगी तथा अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया , अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील सिंह तथा अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे । रिपोर्ट शिव ओम 151082090
