आगरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा करने में लगा हुआ है आज दिनांक 7 मई को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा गौ पुत्री शिवानी माता ने राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर समाज पद पर गौ पुत्री रानी बाई किन्नर को नियुक्त किया तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर मोर्चा गौ पुत्र जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी हिमागी सखी माता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्री किन्नर समाज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भवानी माता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा गौ पुत्री श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर काजल माता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा गौ पुत्री श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूजा माता और सम्पूर्ण भारत देश की सभी किन्नर बहिनों ने आशिर्वाद दिया और कहा कि गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने में आगे आओ और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन जो संतों का संगठन है इसको आगे बढ़ाओ। भारत देश का पहला संगठन है जो हर जिले में किन्नर धर्मशाला बनायेगा आने वाले समय में भारत देश के सभी किन्नरों से अपील है जुड़े और सनातन धर्म को मजबूत करें ।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
