EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गाजियाबाद के स्कूल में धर्मांतरण के आरोप से मचा बवाल
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 65
    08 May 2026 10:57 AM



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्कूल शिक्षिका को हटाए जाने का मामला गरमा गया है। मोदीनगर स्थित संतपुरा गली नंबर-6 के सेंट टेरेसा एकेडमी में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल की फिजिकल टीचर अरुणा गोस्वामी ने प्रिंसिपल सिस्टर लूसी पर हिंदू बच्चों और स्टाफ को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। अरुणा गोस्वामी ने सोमवार रात थाना मोदीनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने स्कूल के गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए स्कूल गेट पर जय श्री राम लिख दिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 अरुणा गोस्वामी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह 2012 से सेंट टेरेसा एकेडमी में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटा शिव गोस्वामी भी इसी स्कूल में पढ़ता है। उनका आरोप है कि दो साल पहले नई प्रिंसिपल सिस्टर लूसी के आने के बाद स्कूल का माहौल पूरी तरह बदल गया है। स्कूल में हिंदू बच्चों के हाथों से जबरन कलावा कटवाया जाता है। हर रविवार को गरीब हिंदू बच्चों को पैसों का लालच देकर स्कूल बस से चर्च ले जाया जाता है। वहां उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना