EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वर्गीय सुंदरलाल स्मृति दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 54
    08 May 2026 10:37 AM



मथुरा। अंगुरी देवी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय राया पीलूखनी में संस्थापक रहे स्वर्गीय सुंदरलाल जी का 13वां स्मृति दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया राया कट पर स्थित उक्त विद्यालय में हवन, यज्ञ, पूजा के उपरांत भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अपनी अपनी प्रस्तुति देने के उपरांत , भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा मथुरा के कलाकारों वरिष्ठ रंग कर्मी देवेंद्र पाल ने स्वर्गीय सुंदरलाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके लिए छंद इस तरह प्रस्तुत किया ।

घड़ी शुभ आई बड़ी श्री सुंदर लाल जी की, याद आई लेकर के मन हरसाया है । स्मृति दिवस है आज उन्हें सब याद करें ,नमन, श्रद्धा पुष्प अर्पण को दिवस मनाया है 

 इसके बाद प्रसिद्ध लोक गायक एवं पशु पक्षियों और वाद्य यंत्रों की अपने मुख से आवाज़ निकलने वाले ओमप्रकाश डांगुर ने अपनी कला को प्रस्तुत किया तो दर्शक ताली बजाने के लिए मजबूर हो गये तथा दर्शकों ने कला की तारीफ की । इसके बाद कोरियोग्राफर मानसी राजपूत के निर्देशन में राधा -कृष्ण गोप व गोपिया बनी कलाकारों ने अपनी नृत्य की कई प्रस्तुति देकर अपनी छाप छोड़ी । दूसरी ओर कलाकार अजय शर्मा ने दीपक नित्य एवं थाली नृत्य कर दर्शकों को अचंभित किया । गायक कलाकार बांके बिहारी शर्मा ने अपनी गायकी से राधा कृष्ण की छवि को धरा पर प्रस्तुत कर शानदार प्रस्तुति दी । वही दूसरी ओर अंजली पाल, दीक्षा चौधरी,जीविका चौधरी, राजनंदनी आदि ने नृत्य कर दर्शको की वाह वाह लूटी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से इगलास के तहसीलदार सतीश बघेल उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा स्वर्गीय सुंदरलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौब सिंह चौधरी, देवी प्रसाद, जयदेव सिंह बघेल,तुलसी धनगर,प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रधान, यादराम, एवं पीलूखनी के निवासी और मथुरा जनपद से प्रमुख जन बड़ी तादात में उपस्थित रहे ,सभी अतिथि एवं कलाकारों का स्वागत शाल एवं पटका पहनाकर विद्यालय की समिति के पदाधिकारी ने किया । आयोजन समिति में प्रमुख रूप से श्रीमती अंगूरी देवी अध्यक्ष,विजय कुमार राजस्व निरीक्षक , निरंजन सिंह ,चंद्रप्रकाश, सुकेश कुमार ,कौशल कुमार, आदित्य कुमार, अभिषेक, आशुतोष, अनिरुद्ध सिंह, राजेश कुमार, गुड्डू , वरुण कुमार आदि थे कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार एवं वरिष्ठ कलाकार देवेंद्र पाल ने किया, संगीत बांके बिहारी शर्मा, पवन वर्मा एवं महेंद्र सिंह ने दिया था 

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना